Patna

कमरे से संदिग्ध हालत में मिला नवविवाहिता का शव: 6 महीने पहले हुई थी शादी

हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक के पास एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के कमरे से बरामद किया गया है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतका की पहचान कटहरा ओपी क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव निवासी स्वर्गीय राम बालक दास की 18 वर्षीय बेटी बबली कुमारी के रूप में हुई है।

 

6 महीने पहले हुई थी शादी

 

नवविवाहिता के मामा राजेश कुमार दास ने बताया कि बबली की शादी 6 महीने पहले भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गीय सुरेश दास के पुत्र संतोष कुमार दास से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही बबली के ससुराल वाले अपाचे मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और मारपीट भी करते थे। बबली ने फोन पर अपने मायके वालों को इस बारे में जानकारी दी थी।राजेश कुमार दास के अनुसार, बबली के ससुराल वाले सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक के पास किराए के मकान में रहते थे और सब्जी का कारोबार करते थे। मंगलवार शाम करीब 4 बजे स्थानीय लोगों से बबली की मौत की सूचना मिली।

 

परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे, तो ससुराल के अन्य सदस्य फरार हो चुके थे। केवल सास घर पर मौजूद थी, जो परिजनों को देखकर भागने का प्रयास करने लगी। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। बबली कुमारी दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!