Begusarai

बेगूसराय में रसोई गैस के लिए NH-31 जाम:बीच सड़क पर खाली सिलेंडर रखकर प्रदर्शन

बेगूसराय में रसोई गैस की किल्लत से आम जनता परेशान हैं। जिले में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) के उपभोक्ताओं को गैस के लिए भटकना पड़ रहा है। प्रशासन के दावों के बाद भी हालात बेहद खराब है। अनियमितता और एजेंसी की मनमानी से तंग आकर उपभोक्ताओं ने आज खातोपुर के पास एनएच-31 फोरलेन को जाम कर दिया।प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बीचों-बीच खाली सिलेंडर रखकर आवागमन बाधित कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिले में वितरण की समस्या विशेष रूप से पूजा एचपी गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं के साथ देखी जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रसूखदारों को सिलेंडर पहुंचाने का आरोप

 

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि सुबह 4 बजे से ही खाली सिलेंडर लेकर गोदाम के बाहर कतारों में लग जाते हैं। घंटों इंतजार करने के बाद गाड़ी आती है। इसके बाद भी बिना सिलेंडर दिए और अपर्याप्त आपूर्ति बताकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। यहां कालाबाजारी की जा रही है। जरूरतमंदों को दरकिनार कर रसूखदारों या अवैध सेंटरों को गैस पहुंचाई जा रही है।

 

उपभोक्ता रेखा देवी ने बताया कि हम लोग अपना सारा काम छोड़कर सुबह से यहां खड़े हैं। घर में चूल्हा नहीं जल रहा है, लेकिन एजेंसी वाले सुनने को तैयार नहीं हैं। पूजा एचपी गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली की जांच होनी चाहिए। लाइन में लगे लोगों को प्राथमिकता के आधार पर गैस मिले।

 

सड़क जाम की सूचना मिलते ही नगर थाना और लाखो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। शुरुआत में लोग एजेंसी प्रबंधक को बुलाने और तुरंत गैस वितरण शुरू करने की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक चली जद्दोजहद के बाद पुलिस ने एजेंसी प्रबंधन से बात कर आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

 

पुलिस के हस्तक्षेप और उचित वितरण के भरोसे के बाद उपभोक्ताओं ने जाम हटाया। जिला प्रशासन लगातार दावा कर रहा है कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को सहजता से सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लेकिन आज के विरोध-प्रदर्शन ने दावों की पोल खोल दिया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!