Samastipur

आवश्यक वस्तुओं की किल्लत बर्दाश्त नहीं लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई:विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर.समाहरणालय सभागार में अपर मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग-सह-प्रभारी सचिव डॉ एन विजयलक्ष्मी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एलपीजी, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, प्रवासी श्रमिकों के हित और विभिन्न विभागीय योजनाओं की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रभारी सचिव ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं का लाभ पहुँचाना है। किसी भी आवश्यक वस्तु की किल्लत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। एलपीजी एवं पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता के बारे में प्रभारी सचिव ने जिला में एलपीजी के स्टॉक, बैकलाग और वेटिंग टाइम की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को रिफिल के लिए लंबा इंतजार न करना पडे। इसे सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, डीजल और पेट्रोल की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने का आदेश दिया गया।

 

संवाद एवं फेक न्यूज पर लगाए लगाम सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को सक्रिय रहने का निर्देश देते हुए कहा गया कि दैनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित करें। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक खबरों का तत्काल खंडन करने और जिला कंट्रोल रूम को 24×7 प्रभावी ढंग से संचालित करने का आदेश दिया गया। बैठक के अंत में जिला के अन्य विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर प्रभारी जिलाध िकारी सह उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ,पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, सहित सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

पीएनजी बिछाने को हुई समीक्षा वही पीएनजी (पाइप नेचुरल गैस) कार्यान्वयन में जिले में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने और इसके कार्यान्वयन की तैयारियों पर चर्चा की गई। उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ ईंधन की पहुंच सुलभ हो सके। आवश्यक वस्तु अधिनियम इसी एक्ट के तहत खाद्य पदार्थों की कीमतों की सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए। मुनाफाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए नियमित छापेमारी और बाजार अनुश्रवण करने को कहा गया ताकि आम जनता को उचित दर पर सामग्री मिल सके।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!