Samastipur

समस्तीपुर में पुल निर्माण के दौरान मजदूर घायल:सिर पर शटर गिरा 

समस्तीपुर के वासुदेवपुर में आमस-दरभंगा सिक्स लेन पुल निर्माण के दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुल पर काम करते समय उसके सिर पर लोहे का शटर गिर गया, जिससे उसकी खोपड़ी का पिछला हिस्सा फट गया। सहकर्मियों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घायल मजदूर की पहचान खगड़िया के बलिया गांव निवासी मोहम्मद मुस्लिम के 40 साल के बेटे मोहम्मद तमीज के रूप में हुई है। मोहम्मद तमीज के भाई इजहार ने बताया कि वे और उनके भाई पिछले छह महीने से वासुदेवपुर पुल पर काम कर रहे थे। पुल पर डालने के लिए एक लोहे का शटर बनाया जा रहा था, जो ऊपर से गिरकर मोहम्मद तमीज के सिर के पिछले हिस्से पर लगा।

 

डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रेफर

 

लहूलुहान हालत में मोहम्मद तमीज को सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नीरज कुमार ने मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।घायल मजदूर के भाई मोहम्मद इजहार और सहकर्मी उसे एंबुलेंस से दरभंगा डीएमसीएच ले गए हैं। घटना की सूचना घायल मजदूर के परिजनों को दे दी गई है। मोहम्मद तमीज के छह बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं। एक लड़के और एक लड़की की शादी हो चुकी है।

 

कल्याणपुर थाना प्रभारी रणवीर राउत ने बताया कि उन्हें पुल पर काम कर रहे एक मजदूर के घायल होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि मजदूर की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!