Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:गैस सिलेंडर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बड़ा हादसा टला

दलसिंहसराय.विद्यापतिनगर।थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 122बी पर शनिवार की सुबह गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। यह घटना हरपुर बोचहा पंचायत अंतर्गत खंनुआ घाट के समीप हुई। बताया गया कि ट्रक गैस सिलेंडर लेकर मोहिउद्दीनपुर की ओर जा रहा था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज गति से आ रहा था, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद चालक और उपचालक मौके से फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक के पलटने से बड़ा हादसा हो सकता था।

 

 

उधर, हादसे के दौरान सड़क किनारे लगे बिजली के दो खंभे भी टूटकर गिर गए, जिससे आसपास के क्षेत्रों में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली विभाग की टीम देर से पहुंची, जिसके कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!