दलसिंहसराय:अनियंत्रित कार घर के दीवार से टकराया, एक युवक जख्मी
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया गादो बाजीतपुर एन एच 28 पर एक अनियंत्रित कार मंगलवार की सुबह सड़क किनारे खेत में घुसते हुए वहाँ बने घर के दीवार से जा टकराया. जिससे कार पूरी तरह छर्तिग्रस्त हो गया.घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने बताया की सुबह में कार बाबा धाम से आरही थी. वही राजकीय मध्य विद्यालय गादो वाजितपुर के पास सामने से एक डीजे वाहन जा रहा था.
कार इतनी तेज थी कि वह साइड में लेने के दौरान अनियंत्रित होकर पहले खेत में फिर घर के दीवार से जा टकराया. जिसमें कार सवार गादो बाजीतपुर वार्ड 9 निवासी राम प्रवेश सिंह के पुत्र विजय कुमार (20) गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
उनका एक पैर पूरी तरह से टूट गया.घटना के बाद आसपास के लोगो ने विजय को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.घटना कि सुचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दिया गया है.सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस आगे कि करवाई में जुट गई
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
