Samastipur

समस्तीपुर में पिकअप की टक्कर से ज्वेलरी दुकानदार की मौत,रोड क्रॉस करते वक्त हादसा

समस्तीपुर  में सड़क हादसे में बाइक सवार ज्वेलरी दुकानदार की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर फरार हो गया। मृतक समर्था कल्याणपुर वार्ड-8 निवासी राजकुमार शाह के बेटे रितेश कुमार उर्फ बबलू साह (30) हैं।तेश अपने परिवार का भरण-पोषण ज्वेलरी की दुकान चलाकर करते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। उनके पिता और बड़े भाई प्लंबर का काम करते हैं। घटना तब हुई जब रितेश कल्याणपुर चौक स्थित पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाकर लौट रहे थे। रोड क्रॉस करते वक्त पिकअप से टक्कर हो गई। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्थानीय लोगों ने मौत की जानकारी परिजन को दी

 

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचना दी। विभूतिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया है।

 

विभूतिपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार झा ने बताया कि कल्याणपुर में पिकअप की टक्कर से एक ज्वेलरी दुकानदार की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था और पिकअप को जब्त कर लिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

मौत की सूचना पर विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार मृतक के परिजन से मिलने के लिए पहुंचे। विधायक ने कहा कि बाइक और पिकअप के बीच टक्कर हो गई। तेज रफ्तार से पिकआप आ रहा था। हादसे में बाइक सवार ऐसा जख्मी हुआ कि देखने लायक नहीं रहा। प्रशासन से बात करेंगे कि स्पीड ब्रेकर बनाया जाए।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!