चोरों ने केंद्रीय मंत्री के घर का ताला तोड़ा:रेलवे के इंजीनियर और रिटायर्ड सैनिक के घर से लाखों की चोरी
समस्तीपुर में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर के घर का चोरों ने ताला तोड़ दिया। हालांकि चोर चोरी नहीं कर पाए। मेन दरवाजे के अंदर एक ग्रिल था, उसमें भी ताला लगा हुआ था। केयरटेकर ने कर्पूरी ग्राम थाने में आवेदन दिया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री इन दिनों दिल्ली में हैं। घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र की है।इसके अलावा दो और जगह घर में चोर घुसे हैं। इंजीनियर और रिटायर्ड सैनिक के घर चोरों ने कीमती सामान चुराए हैं। नगद और जेवरात चुरा कर ले गए।
इंजीनियर के घर पहले 5 बार हो चुकी है चोरी
नगर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी के 10 नंबर रोड में चोरों ने रेलवे टेलीकॉम विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रविशंकर के घर का ताला तोड़ दिया और लाखों रुपए के सामानों की चोरी कर ली। बताया गया कि रवि शंकर इन दोनों बाहर गए हुए हैं। रविशंकर के घर में लगातार यह छठी बार चोरी हुई है।
शादी में गए थे रिटायर्ड सैनिक
इसके अलावा चोरों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक विहार मोहल्ला में सेवानिवृत्ति सैनिक बृजकिशोर पांडे के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सामान की चोरी की है। बृजकिशोर पांडे शादी समारोह में गए हुए हैं, स्थानीय लोगों ने ताला टूटा हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी।पूर्व सैनिक और इंजीनियर के घर कितने की चोरी हुई है यह उन लोगों के वापस आने के बाद ही पता चल सकेगा। बहरहाल पुलिस ने घर को बंद कर दिया है और घर के मालिक के आने का इंतजार कर रही है।
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है
नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार और मुफस्सिल थाना प्रभारी वृक्षअध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि दोनों मामले में अलग-अलग प्राथमिक की दर्ज की गई है और चोर की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। कर्पूरी ग्राम थाने में भी केंद्रीय मंत्री के घर ताला तोड़ने का मामला दर्ज किया गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
