Samastipur

समस्तीपुर में बच्चा करेह नदी में डूबा:SDRF ने दो घंटे बाद शव बरामद किया

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के राजघाट स्थित करेह नदी में डूबे 12 वर्षीय बच्चे का शव आज रविवार को राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम ने बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान बर्रा गांव निवासी मो. सलीम के पुत्र मो. अमीर के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, शनिवार को मो. अमीर नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव

 

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद SDRF टीम मौके पर पहुंची। SDRF टीम ने आज रविवार को लगभग दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे के शव को नदी से बाहर निकाला।

 

शव मिलने की सूचना पर सिंघिया थाना के अपर थाना प्रभारी ज्योति कुमारी और सुभाष यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!