Samastipur

समस्तीपुर:सड़क हादसे में बच्चे की मौत:आंगनबाड़ी से लौटते समय गाड़ी ने मारी टक्कर

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़ाई कर घर लौट रहा था, तभी एक चार चक्का गाड़ी स्कार्पियो ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया।मृत बच्चे की पहचान मोहम्मदपुर सकरा वार्ड एक निवासी पंकज कुमार राय के बेटे सुजीत कुमार (5) के रूप में हुई है। घटना विभूतिपुर थाना इलाके में हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बच्चे के चाचा दुर्गा प्रसाद यादव ने बताया कि सुजीत के पिता पंकज कुमार राय पिछले पांच सालों से पंजाब में मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी और तीन बच्चे गांव में रहते हैं। सुजीत आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाई कर रहा था और आज पढ़ाई पूरी कर घर लौट रहा था।रास्ते में तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी और ड्राइवर मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, बच्चे की मौत हो चुकी थी।

 

घटना की सूचना विभूतिपुर थाने की पुलिस को दी

 

उपस्थित लोगों ने घटना की सूचना विभूतिपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत बच्चे के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि मोहम्मदपुर सकरा गांव में अज्ञात चार पहिया गाड़ी की टक्कर से एक बच्चे की मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।

 

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि मृत बच्चे के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!