Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में बाइक सवार बदमाश ने महिला के गले से सोने का चेन छीनकर हुआ फरार, CCTV में कैद 

दलसिंहसराय,शहर के गोला घाट स्थित फूड पार्क के पास शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशो ने महिला के गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गया.महिला की पहचान मेन बाजार प्रभु जी घाट वार्ड संख्या 5 निवासी स्व कृष्ण लाल की पत्नी कौशल्या देवी के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बताया जाता है कि महिला किसी कार्य को लेकर अपने घर से गुदरी बाजार जा रही थी.इसी दौरान गोला घाट के पास नव निर्मित नगर परिषद के फूड पार्क के पास बाइक सवार बदमाशो महिला के गले से 3 भर का सोने का चेन छीन कर फरार हो गया.वही पर मंदिर के पास लोगो ने पकड़ने का प्रयास किया परन्तु बाईक सवार बदमाशों ने सभी को चकमा देते हुए गुदरी पुल से होते हुए फरार हो गया.जिसके बाद रोते बिलखते घर पहुंची.घटना को लेकर महिला और उसके स्वजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।

 

पूरी घटना पुलिस गश्त पर सवाल खड़ी करती है कि दिन के उजाले में इस तरह छोटी सड़क में बदमाश बड़े ही आराम से घटना को अंजाम देकर निकल जाते है.पिछले कुछ माह में चेन छिनताई से लेकर रुपए छिनताई की चार मामले थाने में दर्ज हो चुकी है पर किसी भी मामले का सिर्फ प्राथमिकी ही दर्ज हो सकी है.किसी कि भी गिरफ्तारी या समान बरामदगी नहीं हो सकी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!