Dalsinghsarai

विद्यापतिनगर में दुकान चोरी का आरोपी गिरफ्तार: जेल भेजा

दलसिंहसराय के विद्यापतिनगर पुलिस ने दुकान में चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह घटना थाना क्षेत्र के बजरंगी चौक के समीप हुई थी।जानकारी के अनुसार, बजरंगी चौक स्थित आरती सुधा नामक दुकान का ताला तोड़कर नकदी और अन्य सामान की चोरी की गई थी। यह घटना कुछ दिन पहले हुई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। साक्ष्यों के आधार पर गोपालपुर गांव निवासी ओमप्रकाश भगत के पुत्र अंकित कुमार को इस मामले का प्राथमिक अभियुक्त बनाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंकित कुमार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!