Vaishali

शराब माफिया के खिलाफ होनी थी छापेमारी,वैशाली में पुलिस की वज्र गाड़ी खराब,धक्का देकर किया स्टार्ट

वैशाली में शराब माफिया के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस की वज्र वाहन खराब हो गई। महनार थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में यह घटना हुई, जहां पुलिस को वाहन को धक्का लगाकर स्टार्ट करना पड़ा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

यह कार्रवाई वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर की जा रही थी। पुलिस टीम शराब कारोबारियों को पकड़ने और अवैध शराब के अड्डों को ध्वस्त करने के लिए दियारा क्षेत्र में पहुंची थी।

 

 

 

 

शराब कारोबारी बड़े-बड़े भट्ठे लगाकर बनाते हैं शराब

 

दियारा इलाका बड़े पैमाने पर देसी शराब के अवैध उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां शराब कारोबारी बड़े-बड़े भट्ठे लगाकर शराब बनाते हैं। पुलिस का उद्देश्य इन अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना था।वैशाली में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में महनार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र में शराब माफिया बड़े पैमाने पर अवैध देसी शराब का निर्माण कर रहे हैं।

 

सभी अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया

 

सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और सभी अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। मौके पर मौजूद करीब 1500 लीटर देसी शराब को नष्ट किया गया। इसके साथ ही शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों को भी पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

 

हालांकि, पुलिस की गाड़ी को दूर से आता देख शराब माफिया मौके से फरार होने में सफल रहे। इस घटना के बाद वैशाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, खासकर खराब वाहन के इस्तेमाल को लेकर। इस संबंध में पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।वज्र वाहन का उपयोग मुख्य रूप से दंगा नियंत्रण के लिए किया जाता है। इसमें आंसू गैस के गोले दागने की क्षमता होती है और इसका इस्तेमाल दंगाइयों को तितर-बितर करने के लिए किया जाता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!