Samastipur

देश में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, की नारेबाजी

समस्तीपुर।ताजपुर| कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल मालिक के नेतृत्व में गुरुवार को जुलूस निकाल कर ताजपुर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कोल्ड स्टोर चौक पर पहुंचकर एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और उर्वरक की भारी किल्लत व बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इन विरोध प्रदर्शनों में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जनविरोधी नीतियों और आम जनता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। प्रखंड अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर आम जनता के बजाय कॉर्पोरेट घरानों के हित में काम करने और महंगाई कम करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

 

इस मौके पर गिलमान अहमद, फैजान अहमद, सुनील महतो, अशोक महतो, वसीम हसन राजा, कफिल अख्तर, अमित प्रसाद केसरी, दीनानाथ साह, संजीत शाह, शंकर पासवान, सोहैल सिद्दीकी, मोहम्मद ऐनूल, संजय राय, नरेश कुशवाहा, मोहम्मद अनवर, महफूज आलम थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!