Samastipur

वैशाली में 35 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्कर अरेस्ट: जंदाहा-बिदुपुर मार्ग से पकड़े गए

वैशाली के बरांटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 35.34 ग्राम स्मैक/ब्राउन शुगर के साथ तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 25 अप्रैल 2026 की शाम को जोगी बाबा स्थित पुलिया के पास की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वैशाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार सघन वाहन जांच अभियान और छापेमारी की जा रही है। इसी अभियान के तहत यह सफलता मिली है।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित

 

25 अप्रैल की शाम को बरांटी थाना को सूचना मिली थी कि कुछ मादक पदार्थ तस्कर जंदाहा के रास्ते बिदुपुर की ओर जा रहे हैं। इस सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित की गई।

 

इस टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महुआ, संजीव कुमार ने किया, जिसमें बरांटी थानाध्यक्ष, दंडाधिकारी और एसटीएफ के सदस्य शामिल थे।गठित टीम ने जोगी बाबा स्थित पुलिया के पास घेराबंदी कर एक सफेद रंग की कार को रोका। कार में सवार तीन मादक पदार्थ तस्करों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

 

गिरफ्तार तस्करों की पहचान रविशंकर कुमार (पिता- कपिलदेव ठाकुर, निवासी चेचर, थाना- बिदुपुर, जिला- वैशाली), कुंदन कुमार (पिता- नरेश राय, निवासी दाउदनगर, थाना- बिदुपुर, जिला- वैशाली) और राखी देवी उर्फ राखी जायसवाल (पति- मुन्ना कुमार, निवासी व थाना- मोतिहारी) के रूप में हुई है। अंधेरे का फायदा उठाकर एक अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

 

तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज

 

इस संबंध में राजापाकड़ (बरांटी) थाना में कांड संख्या 206/26 दर्ज कर तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे सिलचर से अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे थे।उन्होंने मादक पदार्थ बेचने के स्थानों और अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी दी है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है और मामले की आगे जांच जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!