Patna

विजय सिन्हा बोले- अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे: 3 राजस्व पदाधिकारी निलंबित किए

पटना.बिहार सरकार ने अंचल एवं राजस्व अधिकारियों की हड़ताल के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए 3 राजस्व अधिकारियों को निलंबित कर दिया। डिप्टी सीएम व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने, अनुशासनहीनता बरतने एवं भ्रामक बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

निलंबित किए गए अधिकारियों में पटना सदर के अंचलाधिकारी रजनीकांत, अररिया के अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जितेंद्र पांडेय तथा पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन अंचल के अंचलाधिकारी आनंद कुमार शामिल हैं।

 

 

इन सभी का मुख्यालय आयुक्त कार्यालय, पूर्णिया होगा। यह कार्रवाई बिहार सरकारी सेवा आचार नियमावली 1978 के नियम 8, 9 एवं 10 के तहत की गई है। डिप्टी सीएम ने इसे अनुशासन कायम रखने की दिशा में आवश्यक कदम बताया। कहा- सरकार के आदेशों की अवहेलना करने और कामकाज में बाधा डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!