Begusarai

संदिग्ध हालात में मिली वीडियोग्राफर की लाश:शव से 500 मीटर की दूरी पर मिला मोबाइल

बेगूसराय में आज एक युवक की लाश संदिग्ध हालत में सड़क किनारे बूढ़ी गंडक नदी के पास से मिली है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र विक्रमपुर गांव के पास की है। मृतक की पहचान नौला गांव के रहने वाले रंजीत सिंह के बेटे सुजीत कुमार (27) के रूप में की गई है।मृतक का मोबाइल घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर एक केला के बगीचा से बरामद किया गया है। पुलिस की ओर से इसे सड़क हादसा बताने से लोग आक्रोशित हो गए और करीब 3 घंटे तक चेरिया बरियारपुर में SH-55 को जाम रखा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बाद में एफएसएल टीम के पहुंचने और अधिकारियों के समझाए-बुझाए जाने पर लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा सका है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुजीत शादी-विवाह सहित विभिन्न समारोह में वीडियोग्राफर का काम करता था।

परिजनों को सड़क हादसे में मौत की मिली थी सूचना

कल रात करीब 8:00 बजे वह अपने घर से ननिहाल खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मेघौल गांव जाने की बात कह कर बाइक से निकला था। लेकिन ननिहाल नहीं पहुंचा‌। सुबह में परिजनों को सूचना मिली की विक्रमपुर के पास सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई है।

परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण विक्रमपुर पहुंचे तो पता चला कि लाश चेरिया बरियारपुर अस्पताल में रखी हुई है। घटनास्थल पर किसी तरह का चिह्न नहीं मिलने पर परिजन चेरिया बरियारपुर अस्पताल आए तो यहां भी शरीर पर हादसा जैसा कोई चिह्न नहीं दिखा।सिर के पिछले हिस्से में जख्म के निशान थे‌। जिसके बाद परिजनों ने जब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ की तो बताया गया कि अहले सुबह 3:00 बजे विक्रमपुर के पास एक युवक के पड़े होने की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची थी। वहां से उठाकर अस्पताल लाया गया तो इलाज के दौरान मौत हो गई।खोजबीन के दौरान घटनास्थल से काफी दूर भरकाहा चौक के पास केला के बगान से सुजीत का मोबाइल बरामद कर लिया गया।

जिससे ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि कहीं अन्य जगह हत्या कर लाश को छुपाया गया है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची और परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद FSL की टीमों मौके पर पहुंची और जांच किया गया।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।
पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतक के ग्रामीण रंजीत चौधरी ने बताया कि सुजीत रात में घर से ननिहाल के लिए निकला था। सुबह हमें 5 बजे सूचना मिली की एक्सीडेंट हो गया है‌। हम लोगों मौके पर पहुंचे‌।जहां से लाश मिलने की बात कही गई, वहां सड़क पर किसी प्रकार का चिन्ह नहीं था। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर चौक के पास केला के बगीचा में सुजीत का मोबाइल मिला है। उसके शरीर पर कहीं एक्सीडेंट के निशान नहीं हैं। हत्या कर हादसे का रूप देने के लिए लाश रख दिया गया।

सूचना मिलते ही जुटी परिजनों की भीड़।
थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बसु का कहना है कि सुबह में सूचना मिलते ही हम लोगों मौके पर पहुंचे तो सड़क किनारे से उठाकर अस्पताल लाया। प्रथम दृष्टया से लग रहा है कि सड़क हादसे में घटना हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल से दूर सुजीत का मोबाइल बरामद किया गया। जांच चल रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होगा.प्रभारी एसपी आनंद कुमार पांडेय स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम खत्म कराया। यातायात बहाल कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। प्रभारी एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला सड़क दुघर्टना का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!