Patna

शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को 1.53 रुपए/यूनिट सस्ती बिजली देने का फैसला

पटना.राज्य में घरेलू बिजली सस्ती हो सकती है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने करीब डेढ़ रुपए प्रति यूनिट बिजली सस्ती की है। यह एक अप्रैल से लागू होगी। इसका उपभोक्ताओं को कितना फायदा मिलेगा, यह सरकार के निर्णय पर निर्भर होगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आयोग के अध्यक्ष अमीर सुबहानी ने कहा कि बिजली दर में बढ़ोतरी नहीं किया गया है और दर घटाया भी नहीं गया है। दो स्लैब से एक स्लैब कर (न्यूनतम दर रखने) पर शहरी घरेलू का 1.53 रुपए, ग्रामीण वाणिज्यिक का 42 पैसे और शहरी वाणिज्यिक 1.20 रुपए प्रति यूनिट दर कम हुआ है। इन उपभोक्ताओं की संख्या 27 लाख है। ग्रामीण क्षेत्र में पहले से स्लैब एक है। इस कारण कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। नया फैसला 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगा। शहरी क्षेत्र में 525 यूनिट बिजली खपत करने वाले घरेलू स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं को अब 660 रुपए की बचत होगी। शर्त यही है कि राज्य सरकार से अभी जितनी अनुदान मिल रही है उतनी नए वित्तीय वर्ष में मिले।

 

आयोग के फैसले से रियायत को समझें…

525 यूनिट यदि आप बिजली खपत कर रहे हैं।

125 यूनिट बिजली इसमें सरकार से मुफ्त मिल रही है।

400 यूनिट का बिल अनुदान के बाद

400 यूनिट दूसरे स्लैब की श्रेणी में आता था अभी

8.95 रु./ यूनिट दर तय किया था इसके लिए

3.43 रु. अनुदान के बाद 5.52 रुपए/ यूनिट

 

अब स्लैब एक हो गया। नया दर 7.42 रु. प्रति यूनिट हो गया है। सरकार का वर्तमान अनुदान 3.30 रु. जारी रहने पर 4.12 रु. प्रति यूनिट बिजली मिलेगी।

 

स्मार्ट प्रीपेड उपभोक्ता हैं तो आपको क्या फायदा होगा…

यदि आप स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ता है तो 25 पैसे प्रति यूनिट दर में और कमी आएगी।

इस हिसाब से आपके 400 यूनिट खर्च के वर्तमान बिल में 660 रुपए की कमी आएगी।

अभी 525 यूनिट बिजली खपत करने पर एनर्जी शुल्क 2208 रुपए देना पड़ता है।

नए फैसले से 1548 रुपए देना होगा। इससे उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

 

ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति… ग्रामीण क्षेत्र में आयोग का बिजली दर 7.42 रुपए प्रति यूनिट है। इस पर राज्य सरकार 4.97 रुपए अनुदान दे रही है। उपभोक्ताओं को 2.45 रुपए प्रति यूनिट के दर से एनर्जी शुल्क देना पड़ता है।

 

निर्णय एक नजर में…

एलटीआईएस-1 श्रेणी का फिक्स चार्च 288 से घटाकर 278 रुपए किया गया है। }एलटीआईएस-2 श्रेणी का फिक्स चार्ज 360 से घटाकर 350 रुपए किया गया है। }मशरूम की खेती कृषि कनेक्शन में शामिल किया गया है। }ऑक्सीजन उपभोक्ताओं को औद्योगिक उपभोक्ता की श्रेणी में शामिल किया गया है। }10 किलोवाट से अधिक के उपभोक्ता को टीओडी का लाभ मिलेगा। इसमें कृषि कनेक्शन शामिल नहीं है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!