समस्तीपुर:दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल बदले मार्ग से चलेगी,कई ट्रेनों में देरी और बदलाव
समस्तीपुर । रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अहम सूचना: 30 मार्च को दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग से नहीं परिवर्तित मार्ग से चलेगी.गोरखपुर-छपरा रेलखंड के मैरवा और बनकटा स्टेशनों के बीच लिमिटेड हाइट सब-वे निर्माण के चलते गॉर्डर लान्चिंग एवं डी-लान्चिंग का कार्य किया जाएगा। इसके कारण कई ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव होगा, कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।बता दें कि गोरखपुर-छपरा रेलखंड के मैरवा और बनकटा स्टेशनों के बीच समपार संख्या 101 पर लिमिटेड हाइट सब-वे निर्माण को लेकर गर्डर लान्चिंग एवं डी-लान्चिंग का कार्य किया जाएगा।इसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग और समय में आंशिक बदलाव किया है। इसी क्रम में 30 मार्च को दरभंगा से चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।यह ट्रेन सीवान-थावे-कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। वहीं 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन को लगभग 15 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
इसके अलावा 15034 लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस करीब 35 मिनट की देरी से संचालित होगी। रेलवे के अनुसार 31 मार्च को चलने वाली ट्रेन सांख्या 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस तथा 3 अप्रैल को ट्रेन संख्या 15707 को भी करीब पांच मिनट नियंत्रित कर चलाने का निर्णय लिया गया है।रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।”
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
