बेगूसराय में लखीसराय एसपी की निजी गाड़ी ने दंपती को रौंदा,मौत,सात घंटे तक सड़क जाम
बेगुसराय.लखीसराय एसपी की एक्सयूवी ने साहेबपुर कमाल प्रखंड के श्रीनगर और मोहनपुर गांव के बीच मॉर्निग वॉक पर निकले पति-पत्नी को कुचल दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसा बेगूसराय में एनएच 333-बी पर साहेबपुर कमाल थाना अंतगर्त श्रीनगर-मोहनपुर गांव के पास हुआ। मरने वालों की पहचान नथुनी यादव (55) और इंदु देवी (52) निवासी श्रीनगर गांव के रूप में हुई है। गाड़ी में एसपी मौजूद नहीं थीं। गाड़ी को ड्राइवर नवगछिया से लखीसराय लेकर जा रहा था। गाड़ी में एक बॉडीगार्ड भी मौजूद था।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ड्राइवर-गार्ड को पकड़ लिया और पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सड़क जाम कर दिया। सात घंटे के बाद ट्रैफिक डीएसपी रंजीत कुमार ने लोगों को समझाकर जाम हटाया। लखीसराय एसपी ने कहा कि पुलिस की गाड़ी साहेबपुर कमाल में दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमे दंपती की मौत हो गई। हादसे के समय वह गाड़ी में नहीं थी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
