हार्ट अटैक से होमगार्ड की मौत:बिहपुर थाना में तैनात थे
बेगूसराय.भागलपुर जिले के बिहपुर थाना में तैनात होमगार्ड जवान अशोक पासवान (53) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे बखरी थाना क्षेत्र के घाघरा पंचायत अंतर्गत घाघरा गांव के निवासी थे। शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया।
परिजनों के अनुसार, 20 मार्च की शाम बिहपुर थाना से फोन पर सूचना मिली कि उनकी तबीयत खराब है और परिवार को जल्द पहुंचने को कहा गया। मृतक के पुत्र सौरभ कुमार ने बताया कि थाना से लगातार परिवार का विवरण मांगा जा रहा था, जिससे उन्हें अनहोनी की आशंका हुई।
रोते बिलखते परिजन।
जब परिजन बिहपुर थाना पहुंचे, तब तक अशोक पासवान का निधन हो चुका था। बिहपुर पुलिस ने परिजनों को बताया कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिजनों ने भी इस बात की पुष्टि की।
अशोक पासवान अपने पीछे पत्नी आरती देवी (40), दो पुत्रियां और तीन पुत्र छोड़ गए हैं। उनकी बड़ी पुत्री प्रतिभा कुमारी विवाहित हैं, जबकि सौरभ कुमार, गौरव कुमार, सूरज कुमार और छोटी पुत्री सरस्वती कुमारी अविवाहित हैं।भागलपुर प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद घाघरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
