Begusarai

बेगूसराय में मरीज के पेट से 23 सेमी लंबी दातून निकाली गयी, देख कर हैरान 

बेगूसराय में डॉक्टरों ने एक हैरान करने वाले मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। एक मरीज के पेट में फंसा लगभग 23 सेंटीमीटर लंबा बबूल का दातून एंडोस्कोपी के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते इलाज होने से मरीज को बड़ी सर्जरी से बचा लिया गया। खगड़िया जिला के रहीमपुर के मरीज भरत राय ने गलती से बबूल का दातून निगल लिया था, जिसके बाद उन्हें पेट में तेज दर्द और ब्लौटिंग की समस्या होने लगी। समस्या बढ़ने पर उन्हें इलाज के लिए डॉक्टर के पास लाया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सीटी स्कैन कराने पर पता चला कि बबूल का दातून पेट के प्रॉक्सिमल बॉडी से लेकर पाइलोरिक क्षेत्र तक फंसा हुआ है। यह स्थिति काफी जटिल थी और इससे गंभीर परेशानी हो सकती थी। मरीज का इलाज डॉ. जितेन्द्र सिंह द्वारा दिलीप बाबू गैस्ट्रो लीवर एंडोस्कोपी एंड ईआरसीपी सेंटर में किया गया। डॉक्टरों की टीम ने एंडोस्कोपी की मदद से दातून को निकालने का फैसला लिया। एंडोस्कोपी के दौरान स्नेर और एलिगेटर फोर्सेप्स जैसे विशेष उपकरणों का इस्तेमाल किया गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!