Begusarai

बेगूसराय :जीडी कॉलेज को 59 रन से हरा जगदर ने ट्रॉफी जीता

बेगूसराय| वीरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित वैद्यनाथ प्रसाद सिंह प्लस टू स्कूल वीरपुर के मैदान में आयोजित सौरभ आनंद स्मृति जिलास्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को जीडी कॉलेज बेगूसराय व जगदर के बीच खेला गया। जिसमें जगदर ने 59 रन से जीडी कॉलेज बेगूसराय को हरा दिया। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुये जगदर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर शानदार 375 रन बनायी। जवाब में खेलने उतरी जीडी कॉलेज बेगूसराय की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 316 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के बल्लेबाज कुन्दन राय को दिया गया। उन्होंने 25 गेंद पर शानदार 94 रन बनाये। अंपायरिंग मो. चांद व संजय झकास, स्कोरिंग राहुल कुमार व कमेंट्री चुन्नू कुमार चंदन ने किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

विजेता एवं उपविजेता टीम को पूर्व विधायक अमिता भूषण, जिला पार्षद शिल्पी कुमारी, पंसस रीता देवी, पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद सुल्ताना बेगम, समाजसेवी रौशन चौरसिया द्वारा ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजेता टीम को 30 हजार व उपविजेता को 20 हजार रुपए का चेक भी प्रदान किया गया। मौके पर मुखिया त्रिपुरारी कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार, रामप्रवेश चौरसिया, रत्नेश कुमार टुल्लू, विनोद जुसिया, सर्वेश झा समेत कई खेलप्रेमी मौजूद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!