समस्तीपुर में घर में घुसकर महिला पर लाठी-ब्लेड से हमला:रास्ता विवाद को लेकर विवाद
समस्तीपुर में रास्ता विवाद को लेकर महिला पर लाठी-डंडे और ब्लेड से हमला हुआ। घायल महिला कर्पूपी ग्राम थाना क्षेत्र के सिंधियाखुर्द वार्ड-15 की रहने वाले मुकेश राय की पत्नी पूजा कुमारी (28) है। जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा।
पूजा कुमारी ने बताया कि पति मुकेश कुमार दरभंगा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। हमारे तीन बच्चे हैं। घटना के समय सास घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान गोतिया के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बाएं हाथ पर जख्म का निशान हो गया।सास पहुंची तो हमलावर भाग गए। पूजा कुमारी के अनुसार, गोतिया के लोग कई महीनों से रास्ते को लेकर विवाद कर रहे हैं। गांव में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन गोतिया के लोग मानने को तैयार नहीं हुए। पूजा कुमारी ने आरोप लगाया कि उन्हें घर में अकेला देखकर इस घटना को अंजाम दिया गया।
गोद में बच्चे को लेकर खुद ही अस्पताल पहुंची घायल महिला
घायल पूजा कुमारी अपने बच्चे को गोद में लेकर अकेले ही इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचीं। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉ. संतोष कुमार झा की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया।डॉ. झा ने बताया कि पूजा कुमारी के सिर और शरीर में अंदरूनी चोटें हैं। सीटी स्कैन और एक्स-रे कराया जा रहा है, जिसके बाद उचित इलाज किया जाएगा। डॉ. संतोष कुमार झा ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दे दी है।
नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार कहा कि सदर अस्पताल से सूचना मिली। नगर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को घायल महिला से बयान लेने भेजा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
