समस्तीपुर में शराब कारोबार में दुश्मनी,गला काटकर की हत्या:सिर से 100 मीटर दूर दफनाया धर
समस्तीपुर के सुधांशु कुमार उर्फ शर्मा की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विवेक कुमार उर्फ मलिंगा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव की है।गिरफ्तार लोगों में भुसारी गांव के ही दीपक पासवान, अर्जुन पासवान राजेश पासवान और नीतीश कुमार शामिल है। सभी आरोपी को अब जेल भेजा जा रहा है।
एएसपी संजय पांडे ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि मलिंगा और सुधांशु पहले आपस में दोस्त थे। लेकिन दोनों के बीच शराब कारोबार को लेकर दुश्मनी हो गई।मृतक सुधांशु पर भी हत्या और शराब कारोबार से जुड़ा हुआ मामला दर्ज है। मलिंगा पर भी कई मामले दर्ज है, जिसमें वह फरार भी चल रहा था। इधर दोनों में अदावत के बाद मलिंगा को लगने लगा था कि हिमांशु उसकी हत्या कर देगा। जिससे वह डरा सहमा भी रहता था।
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पूछताछ के बाद यह बात सामने आई है कि 10 मार्च की शाम सुधांशु झोला में लेकर देसी शराब बेचने जा रहा था । इसी दौरान रास्ते में मलिंगा और उसके सदस्यों से इसकी मुलाकात हो गई।
एएसपी ने बताया कि वहीं पर सड़क किनारे मलिंगा और उसके लोगों ने इसे पकड़ लिया और वहीं पर पटक कर सड़क किनारे ही इस पर तलवार से वार किया। पहले दोनों पैर पर वार किया । फिर गला काट डाला। बाद में इसे बांसवाड़ा में लाकर रखा जहां पर इसके शरीर को बोरी में बंद किया और बगल के बंजर खेत में दफन कर दिया। इसके सिर को घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर बालू के नीचे छुपा दिया। इस दौरान इन लोगों ने उक्त खेत की जुताई भी कराई। जिसकी जानकारी भूमि स्वामी को भी थी।
इसी तलवार से काटा था गला।
एएसपी ने बताया कि दोनों में को शराब कारोबार को लेकर तनातनी की स्थिति थी। सुधांशु इसकी हत्या न कर दे इस डर से इसने सुधांशु की हत्या कर दी।
स्पीडी ट्रायल के तहत दिलाई जाएगी सजा
एएसपी ने बताया कि इस मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिल गया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। सभी लोगों को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाई जाएगी।
जानकारी देते एएसपी।
तलवार और सुधांशु का मोबाइल भी पुलिस ने किया बरामद
एएसपी ने बताया कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर लिया है। इसके साथ ही सुधांशु की मोबाइल भी सिर के पास ही बरामद की है। इसके अलावा गांव के ही पोखर से सुधांशु की साइकिल भी बरामद की गई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
