Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:रामनवमी पर डीजे पूर्णतः रहेगा प्रतिबंधित: डीएसपी 

दलसिंहसराय,रामनवमी पर्व एंव ईद पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्द वातावरण में संपन्न कराने को लेकर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, एसडीओ किशन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में दलसिंहसराय के जनप्रतिनिधियों के साथ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.इस दौरान उन्होंने कहा राम नवमी पर जुलूस निकालने वालों को भी लाइसेंस लेना अनिवार्य है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शांति भंग करने पर कठोर करवाई करने,उपद्रवियों पर निगरानी रखने की बात कही.कानून-व्यवस्था बनाए रखने,अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करने पर विशेष जोर दिया गया.थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने कहा कि हुड़दंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा गश्त बढ़ाई जाएगी.जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएंगे और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देंगे.साथ ही आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.मौके पर कई वरिय पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!