Patna

महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार:ब्राउन शुगर की करते थे डिलीवरी

भागलपुर पुलिस ने 200 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। छापेमारी में एक महिला समेत 5 की गिरफ्तारी हुई है। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि टीम का गठन किया गया था। सूचना मिली थी कि ब्राउन शुगर की डिलीवरी होने वाली है।पुलिस ने कोतवाली बायपास और लालमटिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की। टीम ने घेराबंदी कर मौके से तस्करों को गिरफ्तार किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

युवाओं को की जाती थी सप्लाई

 

SP शैलेंद्र सिंह बताया कि यह गिरोह शहर में लंबे समय से सक्रिय था और युवाओं को निशाना बनाकर नशे की सप्लाई कर रहा था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।दूसरी ओर लालमटिया थाना क्षेत्र में स्पेशल टीम ने अलग कार्रवाई करते हुए अमित कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 10.29 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। सिटी एसपी सैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इलाके में नशे की छोटी-छोटी खेप सप्लाई कर रहा था। पुलिस को उसकी गतिविधियों पर पहले से नजर थी। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाता था और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।कोतवाली बायपास ब्राउन शुगर मामले में पुलिस ने अभिषेक, गौरव समेत एक महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। यह सभी कोतवाली और लालमटिया थाना क्षेत्र से पकड़े गए हैं। सिटी एसपी ने प्रेसवार्ता में कहा कि यह गिरोह संगठित तरीके से शहर में नशे का कारोबार कर रहा था। गिरफ्तार सभी आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!