Patna

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती,संबंध बनाने से इनकार पर युवती पर टांगी से हमला

पटना.नवादा के रजौली थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती एक युवती के लिए जानलेवा साबित हुई। मंगलवार देर रात प्रेमी ने युवती पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। जबरन संबंध बनाने से इनकार करने पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

परिजन लाए अस्पताल, दाहिने पैर की दो हड्डियां टूटी

 

घायल युवती को बुधवार को परिजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. नीतीश कुमार ने बताया कि युवती के दाहिने पैर की दो हड्डियां टूट गई हैं और काफी रक्तस्राव हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया। युवती का कहना है कि उस पर टांगी से हमला किया गया।

 

8 माह पहले मिले, बातचीत के दौरान बढ़ीं नजदीकियां

 

 

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि करीब आठ माह पहले उसकी पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के देवरा गांव निवासी छोटू यादव से इंस्टाग्राम पर हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि 12 फरवरी को मुलाकात के दौरान युवक ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और बाद में उसी के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

 

आरोपी और उसके साथियों ने धारदार हथियारों से हमला किया

 

युवती के अनुसार, मंगलवार शाम आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया और नवादा की ओर एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां पहले से उसके कुछ साथी मौजूद थे। वहां युवती पर जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर आरोपी और उसके साथियों ने टांगी व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवती का दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।

 

थानाध्यक्ष बोले-सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। थाने में पदस्थापित पीएसआई सचिन कुमार और एएसआई संजय कुमार अस्पताल पहुंचकर घायल युवती और उसके परिजनों से जानकारी ले रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की बात कह रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!