Vaishali

यादव जी की लव स्टोरी के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन,स्टोरी से जाति उन्माद फैलेगा

वैशाली।महुआ|अपकमिंग फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के खिलाफ लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की। बुधवार को महुआ गांधी चौक पर युवाओं ने यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान फिल्म निर्माता और निर्देशक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों ने आरोप लगाया यादव जी की लव स्टोरी से जाति उन्माद फैलेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लोगों ने आरोप लगाया कि इस फिल्म से यादव समाज को नीचा दिखाने की कोशिश की गई है युवाओं ने कहा कि हम लोग इस फिल्म को सिनेमा हॉल में लगे नहीं देंगे। युवाओं ने सरकार से इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। इस प्रदर्शन में प्रकाश प्रियदर्शी, राजा बाबू, उत्कर्ष कुमार उर्फ बच्चा बाबू, अजीत यादव ,अमित यादव,उत्कर्ष यादव ,अनीश यादव,रोहित यादव ,शिवम यादव ,मनीष यादव ,विकाश दास,रवि यादव,रोहित यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।