Samastipur

विभूतिपुर में किसान सलाहकार की मौत, परिवार में मातम

समस्तीपुर।विभूतिपुर| प्रखंड क्षेत्र के महथी दक्षिण पंचायत के सीरसी वार्ड 6 निवासी किसान सलाहकार चंद्रिका प्रसाद सिंह ‘अनल’ (50 वर्ष) का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। बताया जाता है कि दिवंगत चंद्रिका प्रसाद सिंह वर्ष 2011 से किसान सलाहकार के पद पर कार्यरत थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वे पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे। बुधवार को चंद्रिका प्रसाद स्थिति काफी गंभीर हो गई। आनन-फानन में उन्हें दलसिंहसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां स्थिति में सुधार नहीं होने पर गुरुवार को समस्तीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।