Samastipur

नवविवाहित का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,पिता ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या का लगाया आरोप

पटना.महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा मुकुंदपुर गांव में संदिग्ध हालात में घर मे ही एक नवविवाहित का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं इस मामले में लड़की के पिता ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या का मामला महुआ थाने में दर्ज कराया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा मुकुंदपुर गांव के घर में एक महिला की लाश है। घर में लाश होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और काफी संख्या में लोग जमा हो गए। बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना महुआ पुलिस को दी। सूचना मिलते हैं महुआ पुलिस तुरंत सिंघाड़ा मुकुंदपुर गांव पहुंची और एक बंद घर से एक महिला का शव बरामद किया। महिला की पहचान राजवीर सिंह की पत्नी जया सिंह उर्फ तन्नू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। वही पिता ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है ससुराल वाले मौके से फरार हैं।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।