Begusarai

बेगूसराय में मुस्लिम समुदाय निकाला जुलुस,आई लव मुहम्मद बैनर पर एफआईआर का विरोध

बेगूसराय।कानपुर में आई लव मुहम्मद बैनर को लेकर दर्ज एफआईआर ने विवाद खड़ा कर दिया है। बेगूसराय जिले के देवना क्षेत्र में भी सोमवार को जुलूस निकाला गया। मदरसा पीर ए तरीकत के नेतृत्व में आयोजित इस जुलूस में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आई लव मोहम्मद के कई बैनर के साथ निकाले गए जुलूस के दौरान नारे लगाए गए, जिसमें पैगंबर मुहम्मद के प्रति प्रेम और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की मांग की गई। आयोजकों ने कहा कि यह शांतिपूर्ण विरोध है, जो धार्मिक भावनाओं का सम्मान करता है। कानपुर में 4 सितंबर को ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान सैयद नगर में लगाए गए थे।

 

जुलूस में आई लव मुहम्मद बोर्ड को हिंदुत्व संगठनों ने तोड़ा, जिसके बाद 25 मुस्लिमों पर एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। जबकि यह मुस्लिम समाज के धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है। जब अन्य धर्म में पूजनीय के प्रति प्रेम व्यक्त करने पर कोई आपत्ति नहीं है तो मोहम्मद साहब के प्रति ऐसा करने पर एफआईआर क्यों किया गया।

जुलूस में ये रहे शामिल

 

पीर ए तरीकत मुफ्ती मौलाना मुस्ताक आलम मिस्बाही कादरी के नेतृत्व में आयोजित जुलूस में शामिल लोग कानपुर की घटना के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखा रहे थे। इसमें प्रमुख रूप से कारी इंतेशाब, मो. शाजिद, मो. राजा, मो. जमशेद, मो. इरफान खान, मो. जैद, मो. गुड्डू खान एवं मो. अनश खान शामिल थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!