Samastipur

बीपीएससी से प्रधान शिक्षक बने दो शिक्षकों की विदाई समारोह

समस्तीपुर के बिथान प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गाजाबाजा मुशहरी में शुक्रवार को दो शिक्षकों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ठाकुर ने की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

विद्यालय से मीना कुमारी और विजय कुमार बीपीएससी से प्रधान शिक्षक के पद पर चयनित हुए हैं। मीना कुमारी को प्रखंड के प्रावि लरझाघाट पूर्वी में पदस्थापित किया गया है। विजय कुमार को प्रावि बेलसंडी में नियुक्त किया गया है।

 

विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में दोनों शिक्षकों को सम्मानित किया गया। स्कूल के शिक्षकों, बच्चों और ग्रामीणों ने भावुक होकर उन्हें विदाई दी। सभी ने दोनों के कार्यकाल की सराहना की।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ठाकुर ने कहा कि इन दोनों का विद्यालय में सराहनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा, “पदोन्नति के बाद इनके विद्यालय छोड़कर जाने से मुझे बहुत दुख हो रहा है।

 

उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गुणानंद प्रसाद, बालविजय कुमार, अरूण कुमार राय, कुमारी आरती प्रभा, निखत फरहीन, कपिल देव ठाकुर, सचिव हेमा देवी, पूर्व अध्यक्ष राज कुमार शर्मा सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।