Samastipur

मोतीपुर के मुखिया दंपती 15 अगस्त को दिल्ली में होंगे सम्मानित

समस्तीपुर.रोसड़ा.प्रखंड अंतर्गत आदर्श पंचायत मोतीपुर की मुखिया प्रेमा देवी और उनके पति रंजीत कुमार सहनी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में सम्मानित किए जाएंगे। इस संबंध में बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के परियोजना निदेशक प्रशांत कुमार ने समस्तीपुर जिला पंचायत राज पदाधिकारी को पत्र भेजा है। पत्र में उल्लेख है कि 15 अगस्त को लालकिला पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में बिहार से चयनित जनप्रतिनिधि के रूप में प्रेमा देवी और उनके पति रंजीत कुमार सहनी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह मिशन निदेशक हिमांशु शर्मा ने जिला पदाधिकारी एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष को भी सूचना दी है कि यह सम्मान उन मुखियाओं को दिया जा रहा है.

 

जिन्होंने ओडीएफ प्लस खुले में शौच मुक्त प्लस के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस चयन की प्रक्रिया पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा की गई है। गौरतलब है कि पूरे बिहार से कुल चार मुखिया को इस सम्मान के लिए चुना गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!