Samastipur

हसनपुर में शराब तस्करी का भंडाफोड़:144 लीटर शराब और कार जब्त

समस्तीपुर के हसनपुर पुलिस ने भटवन गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बिना नंबर की मारुति सुजुकी जेन कार से 144 लीटर अवैध शराब बरामद की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भटवन में शराब तस्कर अवैध कारोबार कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई।

 

भटवन गांव के वार्ड संख्या 12 स्थित शिव मंदिर के सामने बांध पर राजघाट की तरफ से आ रही गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया। गाड़ी चालक वाहन छोड़कर नदी की तरफ भाग गया।

 

जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 16 कार्टून में 384 बोतल हरियाणा निर्मित विदेशी शराब मिली। कुल बरामद शराब 144 लीटर थी।

 

छापेमारी में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के अलावा महेंद्र ठाकुर और अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। पुलिस अब फरार कारोबारी की तलाश कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!