Patna

पत्नी का कुल्हाड़ी से गर्दन काटी:थाने जाकर बोला- पत्नी को मार दिया है,लाश जाकर उठा लीजिए

पटना।यूपी।अमेठी में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। पत्नी घर के बाहर लेटी थी। मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। पति ने पूछा किससे बात कर रही हो। इसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। गुस्से में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन पर कई वॉर किया। इससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसके बाद पति थाने पहुंचकर पुलिसवालों से बोला- मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है। लाश जाकर उठा लीजिए। पुलिस उसे लेकर उसके घर पहुंची। खून से लथपथ लाश बरामदे में पड़ी थी। उसे कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना भादर रामगंज क्षेत्र के शिवपुर मवैया गांव की है।

 

अब जानिए पूरा मामला…

 

मवैया गांव में प्रतिभा बनवासी (24) अपने पति ऋषि वर्मा के साथ रहती थी। दोनों ने 4 साल पहले लव मैरिज की थी। उनकी एक 3 साल की बेटी है। प्रतिभा 6 महीने से किसी से फोन पर बात करने लगी थी। इसको लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था।

 

सोमवार दोपहर 3 बजे प्रतिभा घर के बाहर बरामदे में मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इसी दौरान उसका पति वहां आ गया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। गुस्से में ऋषि कुल्हाड़ी लेकर आया और उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वॉर किया।

 

बेटी ने कहा- पापा ने मम्मी को मार डाला

इससे उसकी गर्दन लगभग अलग सी हो गई। ज्यादा खून बह जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटी के सामने में ही उसने मां की हत्या कर दी। इसके बाद लाश के पास ही बैठा रहा। फिर आरोपी थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल किया। ऋषि वर्मा खेती-किसानी करता है। साथ ही टीन शेड लगाने का काम भी करता है। बेटी ने कहा- पापा ने मम्मी को मार डाला है।

 

मेरी बेटी को भगाकर ले गया था

मृतका के पिता ने बताया- हमारी बेटी ने लव मैरिज की थी। अब पति ने उसकी हत्या कर दी। हम लोग कहीं जा रहे थे, जैसे ही सूचना मिली बेटी के घर पहुंचे। वहां मेरी बेटी खून से लथपथ पड़ी थी। उस समय तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

 

सीओ मनोज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!