Patna

बरौनी के रास्ते रक्सौल से हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेनें, भीड़ से मिलेगी राहत

पटना.बरौनी के रास्ते रक्सौल से हावड़ा के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में और 03 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है तथा 02 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। जिसमे बरौनी के रास्ते गाड़ी संख्या 03043/03044 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा स्पेशल चलाई जाएगी। यह ट्रेन सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्त ीपुर-बरौनी-झाझा के रास्ते चलेगी। इसमें गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 07जून ,14 जून , 11 जून एवं 28 जून, 2025 (शनिवार) को हावड़ा से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 09.30 बजे बरौनी, 11.30 बजे समस्तीपुर, 12.50 बजे दरभंगा एवं 14.35 बजे सीतामढ़ी सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 16.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वापसी में गाड़ी सं 03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 08 जून , 15 जून , 22 जून एवं 29 जून, 2025 (रविवार) को रक्सौल से 17.30 बजे खुलकर 19.15 बजे सीतामढ़ी, 20.20 बजे दरभंगा, 22.00 बजे समस्तीपुर, 23.45 बजे बरौनी सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए सोमवार को 10.45 बजे हावड़ा पहुंचेगी ।

 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर चलायी जा रही 02 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।जिसमे गाड़ी सं. 09623/09624 उदयपुर सिटी-फारबिसगंज-उदयपु र सिटी स्पेशल वाया अजमेर- जयपुर-टुण्डला- प्रयागराज- डीडीयू-पाट लिपुत्र-हाजीपुर- बरौनी-कटिहार के रास्ते चलाई जाएगी। इसमें गाड़ी सं. 09623 उदयपुर सिटी-फारबिसगंज स्पेशल उदयपुर सिटी से 03 जून से 24 जून, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जायेगी । जबकि गाड़ी सं. 09624 फारबिसगंज-उदयपुर सिटी स्पेशल फारबिसगंज से 05 जून से 26 जून, 2025 तक प्रत्येक गुरूवार को परिचालित की जायेगी ।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!