Patna

अपनी दुल्हनिया के साथ दिखे खान सर,लाल जोड़े में चेहरे तक घूंघट,हाथ पकड़ कर साथ चले दोनों

पटना.अपने अलग अंदाज से पढ़ाने के लिए मशहूर खान सर ने शादी कर ली है। आज यानी 2 जून को उन्होंने रिसेप्शन की पार्टी दी।इस दौरान खान सर अपनी दुल्हनिया के साथ दिखे। खान सर अपनी पत्नी का हाथ पकड़ कर स्टेज तक लाए। खान सर और उनकी पत्नी का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें खान सर की पत्नी लाल रंग के लहंगे में दिख रही हैं।शगुना मोड़ पर बने एक बैंक्वेट हॉल में रिसेप्शन की पार्टी चल रही है। पूरे कैम्पस को रंग बिरंगी लाइट और खूबसूरत फूलों से सजाया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रिसेप्शन में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री सुनील सिंह, मंत्री सुमित सिंह समेत कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।खान सर ने मेहमानों के स्वागत में खाने-पीने की भी विशेष व्यवस्था की थी। स्टार्टर में गोलगप्पे सहित कई व्यंजन शामिल किए गए। मेन कोर्स में वेज और नॉन-वेज दोनों प्रकार के कुल 245 से अधिक आइटम मेहमानों के लिए परोसे गए।

 

रिसेप्शन पार्टी में चार चांद लगाने के लिए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर साबरी ब्रदर्स भी पहुंचे। पीडब्ल्यू वाले अलख पांडे, हिमांशी, एसके झा समेत कई नामी शिक्षक खान सर की रिसेप्शन में शामिल हुए।जानकारी के अनुसार, खान सर 6 जून को अपने छात्रों के लिए भोज का आयोजन करेंगे। छात्राओं के लिए अलग दिन भोज की तैयारी की गई है ताकि ज्यादा भीड़ न हो। इस तरह जून का यह सप्ताह खान सर के लिए जश्न और मेहमान नवाजी से भरा रहने वाला है।

 

लाइव क्लास के दौरान बताई थी शादी की बात

 

खान सर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बीते दिन बड़ा बयान दिया था। उन्होंने एक लाइव क्लास के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान वो शादी कर चुके हैं।हालांकि, वीडियो में वे मजाकिए लहजे में दिखे। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि- ‘आप मेरे सबसे करीब हैं, मेरा वजूद आप से है, इसलिए सबसे पहले आपको ये बता रहा हूं।’यह सुनते ही उनके छात्र पहले तो चौंक गए, लेकिन इसके बाद पूरे सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया था।

 

AS खान नाम की लड़की से की है शादी

 

सूत्रों के अनुसार, उन्होंने ‘A S खान’ नाम की एक युवती से निकाह किया है। हालांकि इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही खान सर ने अपनी पत्नी का नाम सार्वजनिक रूप से बताया है। खान सर की रिसेप्शन कार्ड भी बेहद साधारण और निजी रखा गया है, जिसमें न तो उन्होंने अपना असली नाम बताया और न ही अपनी पत्नी का पूरा नाम।

 

पटना में GS रिसर्च सेंटर चलाते हैं खान सर

 

खान सर का यूट्यूब चैनल और खान GS रिसर्च सेंटर देशभर में छात्रों के बीच काफी फेमस है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सरल भाषा में विषयों को समझाने के लिए जाने जाते हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!