Patna

नयी दिल्ली-भुवनेश्वर के बीच चलेगी सुपरफास्ट एक्सप्रेस,ट्रेन में बुक करें कंफर्म टिकट

पटना.Railway News: यात्रियों की सुविधा के लिए डीडीयू-सासाराम-गया के रास्ते नयी दिल्ली-भुवनेश्वर के बीच विशेष सुपरफास्ट आरक्षित एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 04060/04059 का 24 मई से संचालन शुरू होगा. यह ट्रेन नयी दिल्ली से 24 मई 2025 से 14 जून 2025 तक प्रत्येक शनिवार और भुवनेश्वर से 25 मई 2025 से 15 जून 2025 तक प्रत्येक रविवार को चलायी जायेगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस विशेष गाड़ी की कुल 4-4 ट्रिप लगायी जायेगी. इसकी जानकारी डीडीयू मंडल के मुख्य सूचना अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी. उन्होंने बताया कि इस गाड़ी की यात्रा नयी दिल्ली से प्रारंभ होकर गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया जंक्शन, कोडरमा, गोमो, आद्रा, बांकुरा, मिदनापुर, हिजली, जलेश्वर, बालासोर, जाजपुर रोड होते हुए भुवनेश्वर तक होगी.

 

नयी दिल्ली से चलने वाली गाड़ी

नयी दिल्ली से चलने वाली गाड़ी (04060) सुबह 9:30 बजे प्रस्थान करेगी और भुवनेश्वर में अगले दिन शाम 4:40 बजे पहुंचेगी. मार्ग में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर यह रात 22:25 बजे पहुंचेगी व 22:35 बजे रवाना होगी. इसके बाद यह सासाराम में रात 23:40 बजे पहुंचेगी व 23:42 बजे प्रस्थान करेगी तथा गया जंक्शन पर सुबह 02:20 बजे पहुंचेगी और 02:25 बजे रवाना होगी. भुवनेश्वर से लौटने वाली गाड़ी (04059) भुवनेश्वर से 19:00 बजे रवाना होकर गया जंक्शन पर अगले दिन सुबह 08:45 बजे पहुंचेगी व 08:50 बजे प्रस्थान करेगी. सासाराम में सुबह 10:13 बजे आगमन और 10:15 बजे प्रस्थान का समय निर्धारित है और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर सुबह 11:30 बजे पहुंचेगी और 11:40 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन नई दिल्ली में अगले दिन रात में 00:30 बजे पहुंचेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!