Samastipur

समस्तीपुर:महरा व लिलहौल के शिविर में पहुंचे 119 लाभुक  

Samastipur News:सिंघिया : प्रखंड के दो पंचायतों में बुधवार को एससी-एसटी टोले में शिविर लगाये गये. इन शिविरों में योग्य परिवारों से सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन लिये गये. कई योजनाओं के आवेदन मौके पर ही निष्पादित किये गये. शिविर की शुरुआत में विकास मित्र ने मौजूद लोगों को शिविर की उद्देश्य बारे में जानकारी दी. राज्य सरकार के संदेश से भी लोगों को अवगत कराया. शिविर में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और वासगीत पर्चा जैसी कई बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने की योजनाएं चलाई गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिन दो पंचायतों में शिविर लगे उनमें महरा व लिलहौल शामिल हैं. 119 से योग्य लाभार्थी शिविर में पहुंचे. विभिन्न विभागों के कर्मियों ने आवेदन लिये. बीडीओ विवेक रंजन ने इन में से एक दर्जन से अधिक लाभार्थियों को मौके पर ही निष्पादित कर प्रमाण पत्र देकर योजनाओं का लाभ दिया. बीडीओ ने दो पंचायतों में लगे शिविरों का निरीक्षण किया.

 

 

उन्होंने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली. साथ ही प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर दिशा-निर्देश दिये. बीडीओ ने कर्मियों से कहा आपसी समन्वय से काम कर शिविर में मिले आवेदनों का मौके पर ही निपटारा करें. बीडीओ ने कर्मियों को शिविर के अलावा अन्य दिन एससी एसटी टोला में घर घर जाकर में सरकारी लाभ से वंचित हुए लाभार्थी को योजनाओं से जोड़ कर लाभान्वित करने का निर्देश दिया.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।