Weather UpdateSamastipur

“आज का मौसम:आसमान में छाए हल्के बादल के कारण तापमान में कमी,गर्मी से राहत,बारिश को लेकर अलर्ट जारी

“आज का मौसम:समस्तीपुर |मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में कई स्थानों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा के साथ गरज के साथ हल्के और मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान पुरवा हवा चलने की संभावना है। समस्तीपुर जिले में बुधवार और गुरुवार को तेज गरज के साथ बारिश की संभावना है। मौसम में हुए इस बदलाव के कारण हीट वेव जैसी स्थिति के कारण गर्मी से झुलस रहे लोगों को काफी राहत मिली है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौसम में बदलाव का असर 10 मई तक रह सकता है। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। किसानों को खेत में पड़े कटी फसलों का सुरक्षित स्थानों पर भंडारण करने की सलाह दी गई है। वहीं तेज हवा के प्रभाव से फलदार वृक्ष आम व लीची को नुकसान होने की संभावना है। मूंग एवं उरद की फसल में रस चूसक कीट माहू, हरा फुदका, सफेद मक्खी व चिप्स कीट की निगरानी करें। यह कीट पौधे की पत्तियों, कोमल टहनियों फूल व अपरिपक्व फलियों से रस चूसते है। सफेद मक्खी पीला मोजैक रोग को फैलाने का काम करती है। श्रीप्स कोमल कलियों व पुष्पों को बहुत क्षति पहुंचाती है जिससे अकान्त फूल खिलने से पहले झड़ जाती है. फलियों नहीं बन पाती है। इन कीटों का प्रकोप दिखने पर बचाव हेतु मैलाथियान 50 ईसी या डाडमेथोएट 30 ईसी का 1 लीटर प्रति हेक्टेयर की दर से फसल में छिड़काव करें।

सिटी रिपोर्टर | समस्तीपुर पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव के कारण आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इससे दिन भर होते रहे धूप छांव के कारण सोमवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस कारण अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 76 फीसदी व दोपहर में 65 फीसदी रहा। वहीं इस दौरान 14.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चली। बता दें कि तापमान में गिरावट व बादलों के कारण चिलचिलाती धूप का असर कम होने से लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और उत्तर बिहार के जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा व मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। वर्षा के समय हवा की गति तेज रहने की सम्भावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 20 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!