Patna

“पत्नी की हत्या के बाद खुद का गला रेता, मौत:मृतक का भाई बोला- अवैध संबंध के चलते दोनों में होते थे झगड़े

पूर्णिया में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी चाकू से गला रेतकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के शक में पति ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना शुक्रवार की रात के. हाट थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सूचना मिलने के बाद के. हाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नशरुद्दीन खान (26) और महिला की पहचान चांदनी खातून (24) के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी है और डेढ़ साल पहले ही इनकी शादी हुई थी। इस हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में मातम पसरा है।

पति को अवैध संबंध का था शक

नशरुद्दीन खान के बड़े भाई मो. कमरुद्दीन खान ने बताया कि डेढ़ साल पहले दोनों की शादी हुई थी। पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंध को लेकर शक करता था। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता था। शुक्रवार रात दोनों के बीच आपसी कहासुनी हुई।

पति-पत्नी की विवाद समझकर मामले में हस्तक्षेप नहीं किया। रात 3 बजे के करीब अचानक से उनके कमरे से तेज चीखने की आवाज आई। इसके बाद हम लोगों की नींद खुल गई। दौड़े-भागे कमरे में पहुंचे तो पहले नजर नशरुद्दीन खान पर पड़ी। वो खून से लथपथ कमरे में मृत पड़ा था और चाकू बगल में पड़ा था। कुछ ही दूरी पर चांदनी खातून मृत पड़ी थी।

FSL की टीम कर रही जांच

सदर SDPO पुष्कर कुमार ने बताया, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इसके साथ ही FSL की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की है। कमरे में खून से सना चाकू बरामद किया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम GMCH में कराया गया, इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!