Samastipur

“बदमाशों ने 15 लाख की मांगी रंगदारी,नहीं देने पर समस्तीपुर में डॉक्टर को मारी गोली,पटना रेफर

समस्तीपुर के वैनी थाने के वैनी गांव में सोमवार शाम ससुराल में दरवाजे पर टहल रहे शहर के जाने माने आई स्पेशलिस्ट अमृत राज आजद को बदमाशों ने गोली मार कर घायल कर दिया। डॉक्टर के बाएं पैर में दो गोली लगी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बदमाशों की संख्या तीन बताई गई है, जो एक बाइक पर सवार हो कर आए थे। गोली की आवाज पर जुटे लोगों ने उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया। जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।

जख्मी डॉक्टर
घटना के संबंध में बताया गया है कि डॉ.अमृत राज का शहर में क्लिनिक है। सोमवार शाम वह अपने ससुराल वैनी गए थे। जहां दरवाजे पर टहल रहे थे। जख्मी डॉक्टर ने बताया कि इसी दौरान पूरब की ओर एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कहा कि 10 दिनों में 15 लाख रुपए पहुंच जाना चाहिए और इसी बीच पीछे बैठा बदमाश ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली डॉक्टर के बाएं पैर में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।

ससुराल वालों ने पहुंचाया सदर अस्पताल

गोली की आवाज पर जुटे ससुराल के लोगों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है। डॉक्टर ने बताया कि बदमाशों को नहीं पचानते थे।

तीन दिन पूर्व समस्तीपुर से वैनी जाने के दौरान कुछ लोगों ने की थी रेकी .जख्मी डॉक्टर ने बताया कि समस्तीपुर और वैनी में जमीन लेने के बाद कई लोग उसके दुश्मन हो गए थे। तीन दिन से कुछ बाइक सवार उनकी रेकी कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने इसी की शिकायत अभी कहीं दर्ज नहीं कराई थी। रंगदारी भी पहली बार ही बदमाशों ने मांगी थी।सदर डीएसपी -2 विनय महतो ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। डॉक्टर ने रंगदारी और जमीन का विवाद दोनों बात बताई है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही हे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!