DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:बाइक की ठोकर से जख्मी हुए वृद्ध महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

दलसिंहसराय :उजियारपुर।अंगारघाट थाना क्षेत्र के अंगार गांव स्थित अंगारघाट समस्तीपुर बाइपास सड़क पर बाइक की ठोकर से जख्मी हुए वृद्ध महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतिका की पहचान गांव के वार्ड सं. 5 निवासी अशोक राम की 60 वर्षीय पत्नी हीरा देवी के रूप में कई गई। लाश को अंगारघाट पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ठोकर मारने वाला बाइक को जब्त कर लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी देते हुए अंगारघाट एसएचओ संतोष कुमार ने बताया कि मृतिका का पुत्र गणेश राम द्वारा दर्ज कराए एफआईआर में बताया है कि उसकी माँ को शुक्रवार की शाम एक बाइक सवार ने ठोकर मार कर जख्मी कर दिया। इसके बाद उसने जख्मी माँ को इलाज के लिए पटना स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। इसी बीच शनिवार को इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद अंगारघाट पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस के मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!