Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:नाबालिग अपहृता का एक माह बाद भी नही मिला सुराग, परिजन लगा रहे चक़्कर

दलसिंहसराय: थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की की एक माह बाद भी पुलिस बरामद करने मे असफल है.लड़की के पिता ने शनिवार को डीएसपी विवेक शर्मा को मामले से संबंधित लिखित आवेदन देकर कहा है की गत 7 मार्च 2024 को ज़ब मेरी नाबालिग लड़की बाजार गई और देर रात घर वापस नही आई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

खोजबीन करने पर पता चला की चकलोकमान के नदीम उर्फ गुड्डू का पुत्र मो नजरे आलम ने नबालिग को बहला फुसलाकर गलत नियत से अपहरण कर लिया है. पीड़ित नाबालिग के पिता ने आरोपी लड़के के पिता, माता समेत उसके परिवार के अन्य सदस्यों के बिरुद्ध आरोप लगाते हुए थाना काण्ड सं0-87/2024 धारा-363,366 (A) भादवी के तहत नामजद अभियुक्त बनाया गया.

 

 

 

पीड़ित पिता ने बताया की अपनी नाबालिग लड़की की सकुशल बरामदी एंव नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तार करने के लिए थाना से लेकर वरीय अधिकारीयों के यहां गुहार लगाते लगाते परेशान है. इस संबंध मे डीएसपी से सम्पर्क करने पर बताया की अपहृता की बरामदगी एंव दोषियों की गिरफ्तारी एंव कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है.जल्द ही गिरफ्तारी कि जाएगी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!