“दलसिंहसराय;पुलिस लिखे वैन की ठोकर से बच्ची की मौत, आक्रोशित लोगो ने एनएच 28 जाम दी किया हंगामा
दलसिंहसराय!उजियारपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम चांदचौर मध्य पंचायत के पास एनएच 28 के किनारे घर के सामने सड़क पर खेल रही एक बच्ची की मौत पुलिस लिखी वैन की ठोकर से घटनास्थल पड़ ही हो गई।
इसके बाद घटना से आक्रोशित लोगों ने मृत बच्ची के शव को एनएच 28 पर रखकर उक्त मार्ग को जाम कर दिया। जमकर नारेबाजी करने लगे। मृत बच्ची की पहचान चांदचौर मध्य पंचायत स्थित चांदचौर नया टोला निवासी राकेश कुमार की 5 वर्षीया पुत्री सोनाक्षी कुमारी के रूप में की गई है। सूचना मिलने के करीब 2 घंटा बाद भी घटनास्थल पर उजियारपुर पुलिस के नहीं पहुंचने के कारण लोग आक्रोशित होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
घटना के करीब तीन घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची उजियारपुर पुलिस ने मृत बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेना चाही, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर को घटनास्थल पर बुलाने तथा मृत बच्ची के परिजन को तत्काल उचित मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए शव को पुलिस के हवाले करने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की गाड़ी से ठोकर लगने की बात कही जा रही है। लेकिन गाड़ी नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
