DalsinghsaraiSamastipur

“दलसिंहसराय;घर के पास सड़क पार कर रहे व्यक्ति को वाहन ने कुचला, गाड़ी चालक फरार

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर थाने के शेरपुर गंगा दियारा गांव में सोमवार शाम घर के सामने सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक युवक गांव के विंदा राय का बेटा सुबोध कुमार(25) बताया गया है। घटना की सूचना पर विद्यापतिनगर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर देर शाम पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस मामले में अज्ञात वाहन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के सबंध में मृतक का बड़ा भाई सुजीत कुमार ने बताया कि उनका भाई सुबोध घर के दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान वह किसी काम से सड़क पार करने लगा। इसी दौरान किसी वाहन के चपेट में वह आ गया। हल्ला होने पर लोगों ने उसे जख्मी अवस्था में देख तत्काल बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर वापस विद्यापतिनगर पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए देर शाम सदर अस्पताल भेजा। जहां प्रशासनिक आदेश के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में मृतक के भाई सुजीत कुमार के बयान पर अज्ञात वाहन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!