Weather UpdatePatnaSamastipur

“आज का मौसम; पटना,सहित इन जिलों में बारिश..26 जिलों में यलो अलर्ट,ओला गिरने की संभावना

आज का मौसम;बिहार में पिछले एक हफ्ते से मौसम लगातार सामान्य बना हुआ था। आज इसमें बदलाव देखने को मिलेगा। पटना, लखीसराय में अहले सुबह से बारिश हो रही है। राजधानी के बोरिंग रोड, कंकड़बाग, पाटलिपुत्रा इलाके में अभी बूंदाबांदी हो रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 26 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवा को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, गया, जहानाबाद, पटना, अरवल, औरंगाबाद, भोजपुरी, रोहतास, बक्सर और कैमूर में बारिश, मेघगर्जन के साथ वज्रपात का भी पूर्वानुमान है।वहीं, इसके साथ ही भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद और गया में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। इस दौरान राज्य के दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो स्थानों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी।

क्यों हो रहा मौसम में बदलाव

विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ अब चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मध्य अफगानिस्तान और निकटवर्ती क्षेत्रों में समुद्र तल से औसत 3.1 किमी से 12.6 किमी के बीच स्थित है। साथ ही एक ट्रफ रेखा इस चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर अरब सागर की तरफ गुजर रही है।इसके साथ ही एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से औसत 1.5 किमी ऊपर उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर स्थित है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण मेघालय और उसके आसपास समुद्र तल से औसत 3.1 किमी पर स्थित है। जिसके कारण से बारिश, मेघगर्जन, ओलावृष्टि, वज्रपात के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है।

मौसम विभाग की ओर से किसानों को सलाह

विभाग ने किसानों के लिए को सलाह दी है कि अपने कटे और खुले स्थान में रखे हुए खरीफ एवं रबी फसल को सुरक्षित स्थान पर भण्डारण करने की व्यवस्था कर ले, ताकि पानी/नमी से फसल का बचाव हो सके। साथ ही रबी फसल के लिए ओलावृष्टि से बचाव के लिए उपरोक्त जिलों के लिए उपाय कर ले।

कहां कितना दर्ज किया गया अधिकतम तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान मधुबनी जिला सबसे गरम रहा। जहां का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस किया गया है। इसके अलावा गया का 29 डिग्री, नवादा 30 डिग्री, पटना 28.4 डिग्री, औरंगाबाद 28 दिसंबर 9 डिग्री शेखपुरा 31.5 डिग्री, खगड़िया 31.4 डिग्री। इसके अलावा अन्य जिलों का अधिकतम तापमान भी 26 डिग्री से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा है।पिछले 24 घंटे के दौरान बांका सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गया का 11.2 डिग्री, नवादा 12 डिग्री, शेखपुरा 12.6 डिग्री, पटना 16.9 डिग्री, वैशाली 14.6 डिग्री मुजफ्फरपुर 16.7 डिग्री। इसके अलावा अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!