Samastipur

आज का मौसम;समस्तीपुर जिले में बूंदाबांदी व पछिया हवा के चलने से तापमान में गिरावट,विभाग ने इन्हे किया अलर्ट

आज का मौसम;समस्तीपुर.पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिन भर आसमान बादल छाए रहे। जिले के कई स्थानों हल्की बूंदाबांदी भी हुई। 11.4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा भी चली। इस कारण लोगों को हल्की ठंड का अहसास भी हुआ। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहीं सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 93 फीसदी व दोपहर में 67 फीसदी रहा। वहीं इस दौरान 0.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं बता दें कि ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दो से छह मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है। उत्तर बिहार के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तीन-चार मार्च को आसमान में गरज वाले बादलों के बनने के साथ साथ उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। वर्षा के समय हवा की रफ्तार तेज हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 14-17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।

 

तीन-चार मार्च को वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों को कृषि कार्यों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। उन्हें अभी इस दौरान खड़ी फसलों में सिंचाई स्थगित रखने की सलाह दी गई है। फसलों में कीटनाशक दवाओं का छिड़‌काव मौसम साफ रहने पर करें। इस अवधि के दौरान सरसों की तैयार फसलों की कटाई सावधानी पूर्वक करें। मौसम को देखते हुए बसंतकालीन मक्का की बुआई करें।

 

 

जुताई से पूर्व खेतों में प्रति हेक्टेयर 15-20 टन गोबर की खाद, 40 किलोग्राम नेत्रजन, 40 किलोग्राम सल्फर एवं 30 किलोग्राम पोटाश का व्यवहार करें। बुआई के लिए सुबान, देवकी, गंगा 11, शक्तिमान 1 एवं 2 किस्में अनुशंसित है। बीज दर 20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से व्यवहार करें। प्रति किलोग्राम बीज को 2.5 ग्राम श्रीरम या कटाफ द्वारा उपचारित कर बुआई करें। रबी मक्का की धनबाल व मोचा निकलने से दाना बनने की अवस्था बाली फसल में प्रयाप्त नमी बनाए रखें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!