DalsinghsaraiEducationSamastipur

कॉमर्स जिला टॉपर बनी दलसिंहसराय की वैष्णवी, दूसरे स्थान पर रही स्वर्णा

दलसिंहसराय : इंटर परीक्षा में एक बार भी दलसिंहसराय की बेटियो ने कमाल किया है । कॉमर्स जिला टॉपर में दलसिंहसराय की दो बेटी और साइंस विषय में भी एक बेटी स्थान बनाया है । कॉमर्स विषय में जिला टॉपर दलसिंहसराय के मेन बाजार निवासी गुड़िया गुप्ता और गोपाल गुप्ता की पुत्री वैष्णवी 457 अंक के साथ प्रथम स्थान पर रही ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वही दूसरे स्थान पर काली स्थान दलसिंहसराय निवासी वंदना गुप्ता ( गुड़िया) और संजय गुप्ता की पुत्री स्वर्णा दूसरे स्थान पर रही । साइंस में तीसरे स्थान पर 463 अंको के साथ छत्रधारी इंटर विद्यालय की छात्रा इस्मत जहां रही । व्यवस्ययी गोपाल गुप्ता की पुत्री वैष्णवी छ्त्रधारी इंटर विद्यालय तो स्वर्णा आरबी कालेज की छत्रा है ।

 

 

वही स्वर्णा की मां वंदना देवी सरकारी विद्यालय में शिक्षिका है तो पिता वितरहित महाविधालय में शिक्षक है । दोनो बचपन से पढ़ने में मेहनती थी । वही कॉमर्स विषय में मौलवी चक नवादा निवासी पूजा देवी और उमाशंकर साह के पुत्री सुरुचि कुमारी 443 अंक प्राप्त कर माता पिता का नाम रौशन की है ।मार्गदर्शक – उत्सव जायसवाल, तनिषा गुप्ता , गुरुदेव पटेल, सुनील कुमार  ने बधाई दिया है।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!